समस्तीपुर में महिला का अधजला शव मिला, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पेट्रोल डालकर शव को जलाया गया। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात अंजाम देने के दौरान महिला चीख न पाए, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
पुलिस ने बताया कि वारिसनगर इलाके के दमदरी चौर गांव में अधजला शव मिला है। बुधवार सुबह कुछ लोग खेत पर काम करने जा रहे थे तभी उन्होंने खेत में शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष प्रसुनंजय कुमार ने बताया कि महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास लग रही है। शव को पेट्रोल डालकर जलाया। इससे चेहरा पूरी तरह से झुलस गया, जिससे शिनाख्त नहीं हो पा रही है। महिला के हाथ में लहठी (कड़ा) और पांव में रंग लगा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST