थम नहीं रहे दुष्कर्म: जन्मदिन मनाकर घर लौट रही नाबालिग के साथ 6 युवकों ने गैंगरेप किया, 4 गिरफ्तार

DESK: देश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक दिन बाद ही (26 नवंबर) कोयंबटूर में 11वीं की छात्रा के साथ ऐसा ही मामला सामने आया। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी 22 से 25 साल के हैं।
लड़की 26 नवंबर को अपने घर से जन्मदिन मनाने निकली थी। कोयंबटूर के सीरानायकनपाल्यम इलाके स्थित पार्क में उसने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जब वह अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी 6 लोगों ने उसे घेर लिया। पहले पीड़ित के दोस्त के साथ मारपीट की गई। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। वे वीडियो की दम पर उसे ब्लैकमेल कर शिकायत दर्ज करने से रोकना चाहते थे। इसके बावजूद लड़की ने घर आकर अपनी मां को सबकुछ बता दिया। परिवार ने मामला दर्ज करा दिया।
चारों आरोपियों को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेस (पॉस्को कानून) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान कार्तिकेयन, राहुल, प्रकाश और नारायणमूर्ति के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपियों को महिला कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें कोयंबटूर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अभी भी दो मुख्य अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। कोयंबटूर सिटी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो विशेष टीमें बनाई है। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST