वार्ड पार्षद की धमकी ,नहीं बना मेरे वार्ड में नाला तो मुख्यमंत्री के समक्ष करूंगी आत्महत्या

 

रिपोर्ट तारकेश्वर प्रसाद आरा

आरा।मुख्यमंत्री सात निश्चय नाली योजना के तहत वलीगंज से धरहरा पुल तक नाला निर्माणकार्य को रोके जाने के खिलाफ वार्ड पार्षद जानकी देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष आत्महत्या की धमकी दी है। महापौर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के मुख्य नगर अभियंता को पत्र देकर कहा कि उक्त नाला का निर्माण दो वर्षों से जारी था। नाला अभी भी आधा-अधूरा है। नाले का निर्माण क्यों रोका गया है और यह कब तक पूरा होगा, कोई बताने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से पूछा है कि क्या इस नाले का निर्माणकार्य मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में शामिल है? नगर निगम इस नाले के निर्माण में असफल है तो मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत क्यों नहीं कराया जा रहा है? उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता आक्रोशित है और हमें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST