एक किमी लंबी जुलूस निकाल 40 ट्रैक्टरों पर 18 सौ क्विंटल धान की खरीदारी को लेकर बीडीओ के समक्ष प्रदर्शन

रिपोर्ट:- सूरज कुमार राठी

जगदीशपुर(भोजपुर)। वार्ता की दिखावा बंद करो, किसान विरोधी तीनों कृषि अधिनियम वापस लो व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद की गारंटी करो समेत आदि नारों के साथ भाकपा-माले के अखिल भारतीय किसान महासभा, प्रखंड कमेटी ने जगदीशपुर में 40 ट्रैक्टरों पर अट्ठारह सौ क्विंटल धान की खरीदारी को लेकर एक किमी लंबी जुलूस के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान तरारी विधायक सुदामा प्रसाद व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने फसल की खरीदारी को लेकर बीडीओ कृष्ण मुरारी व सीओ जयराम प्रसाद से वार्ता किया। जहां लाए गए किसानों का फसल की खरीदारी सुनिश्चित की गयी। इसके पहले जुलूस नया टोला मोड़ से निकला गया। जो मुख्य मार्ग भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। इस मौके पर किसान नेता विनोद कुशवाहा, प्रखंड सचिव विजय ओझा, महिला नेत्री इंदु देवी, लक्ष्मी देवी, जयंती देवी ,कमलेश यादव, शाहनवाज खान ,सुनील चौधरी, अरुण राम, हरेराम, नंद जी यादव, शंकर पासवान, वीरेंद्र पासवान, राजकुमार, अरुण सिंह, प्रीतम आनंद, रोहित कुमार और सुनील पासवान समेत जितेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।


किसानों के नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए यह कानून: विधायक

विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि वर्तमान तीनों कृषि कानून किसान व कृषि के विरुद्ध है इसलिए सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। सरकार किसानों के नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए यह कृषि कानून लाई है। उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा कृषि उत्पादन बाजार समिति बहाल हो, जिससे पंजाब और हरियाणा की तरह यहां भी कृषि मंडिया फिर से विकसित हो सके। पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने कहा कि किसान 43 दिनों से देश में कृषि कानून वापस लेने को ले आंदोलन कर रहे हैं। करीब 45 किसान ठंड से जान गवां चुके हैं। केंद्र की सरकार चैन की नींद सो रही है। सरकार बाजार समिति को खत्म कर कर कारपोरेट घराने को किसानों की खेती नीलाम करना चाहती है। इधर, प्रखंड मुख्यालय में चौथे दिन भी किसान-बटाईदारों का धान 1868 से 1888 रुपए खरीद की गारंटी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST