बिहार देश का आधुनिक औऱ सबसे समृद्ध प्रदेश बनेगा: राजेश सिंह

राष्ट्रीय दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल राय भैय्या जी का सपना है कि हम बिहार को देश का सबसे आधुनिक और सबसे समृद्ध प्रदेश बनाएंगे। आजादी के बाद बिहार मे बिहार के सत्ता धारी दल के नेताओ ने जंगलराज कायम कर दिया हर तरह से सम्पन्न बिहार को लूट खसोट कर जाति और धर्म की आड़ में केवल अपने विकास के लिए बर्बाद करने कोई कसर नहीं छोड़ी थी ।आज भी देश के अन्य हिस्सों में बिहारी समुदाय को हिकारत की नजरों से देखा जाता है जो इन भ्रष्ट नेताओं की देन है।राष्ट्रीय दल यूनाइटेड आने वाले लोकसभा चुनावों में इन तमाम भ्रष्ट पार्टीयों का बिहार से सूपड़ा साफ करने जा रही है हम जल्द ही बिहार में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क अभियान जागरूक अभियान के रुप में करेंगे जनता को साथ लेकर बिहार के इन भ्रष्ट नेताओं ,माफियाओं और भ्रष्ट पार्टीयों को बिहार से भगाने का काम करेंगे और ऐतिहासिक धरोहर वाले अपने बिहार को फिर से सम्पन्न समृद्ध और देश का माडल प्रदेश बनाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST