दो गुटों में गोलीबारी, तीन को लगी गोली, एक की मौत, दो अपराधी गिरफ्तार


सुपौल:
निर्मली में दो गुटों में हुई गोलीबारी में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना निर्मली थाना इलाके के बेला श्रृंगारमोती गांव की है। एसपी मनोज कुमार ने आज यहां बताया कि इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार लोग सहित मृतक के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक के भाई इंदल यादव इंडो नेपाल बॉर्डर के कुनोली से अपने गांव महुआ लौट रहा था कि रास्ते में बेला श्रृंगार मोती के पास उसे दूसरे गुट के लोगों ने घेर लिया। 

इस दौरान जब दोनों गुटों के बीच विवाद हो रहा था तो इंदल यादव ने अपने परिजनों को फोन कर दिया।जिसके बाद दोनों गुटों में गोली बारी हुई ओर शिव कुमार यादव की घटना स्थल पर गोली लगने से मौत हो गयी।घटना में घायल अन्य राम बालक यादव का ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बात यह भी सामने आ रही है कि ये गोलीबारी शराब माफियाओं के बीच का है। हालांकि निर्मली पुलिस अभी इस मामले पर खुल कर कुछ बताने से बच रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST