बिहार पंचायत चुनाव: सभी प्रखंडों के बारे में जानें कहां किस चरण में पड़ेंगे वोट, देखिए पूरी लिस्ट

पटना.
बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसी के साथ राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. राज्‍य निर्वाचन आयोग की ओर से फेज वाइज डिटेल बताया गया है कि कब और किस दिन किन जिलों में वोटिंग होगी. निर्वाचन आयोग की ओर से यह भी बताया गया है कि किस तारीख को कितने प्रखंडों में वोट डाले जायेंगे. आरा, पटना, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले में लगभग सभी चरणों में वोटिंग होगी. इन जिलों में 10-10 फेज में वोट डाले जाएंगे.

बता दें कि प्रथम चरण में 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंड, द्वितीय चरण में 29 सितंबर को 34 जिलों के 48 प्रखंड, तृतीय चरण में 8 अक्टूबर को 35 जिला के 50 प्रखंड, चौथे चरण में 10 अक्टूबर को 36 जिला के 53 प्रखंड में चुनाव होंगे. वहीं पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंड, छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंड, सातवें चरण में 37 जिले में 63 प्रखंड, आठवें चरण में 36 जिला के 55 प्रखंड, नौवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंड, 10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंड और 11वें चरण में 20 जिलों में 38 प्रखंडों में मतदान होंगे.

बिहार के बाढ़ प्रभावित 28 जिलों में प्रथम चरण में वोटिंग नहीं होगी. इनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया एवं भागलपुर शामिल हैं.

पहले चरण में बिहार के कैमूर जिले के कुदरा, रोहतास जिले के दावत , संझौली गया के बेलागंज, खिजरसाराय, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद के औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र-वंशी -सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा, बांका के धोरैया में मतदान होंगे.

दूसरे चरण में प्रखण्डो की संख्या 48. बक्सर – राजपुर, भोजपुर – पिरो. कैमूर – दुर्गावती,  रोहतास -रोहतास, नौहट्टा, पटना – पालीगंज, नालंदा – थरथरी, गिरियक, गया – टिकारी, गुरारू. नवादा – कौआकोल, औरनागबाद – नवीनगर, जहानाबाद – घोसी, अरवल – अरवल, सारण – मांझी. सिवान – सिवान सदर, गोपालगंज – विजयीपुर, वैशाली – हाजीपुर, मुजफ्फरपुर – मड़वन, सरैया, पूर्वी चम्पारण – मधुवन, फेनहारा,तेतरिया, पश्चमी चम्पारण – चनपटिया, सीतामढ़ी – चोरौत, नानपुर, दरभंगा – बेनिपुर, अलीनगर,
मधुबनी – पंडौल, रहिका, समस्तीपुर – ताजपुर, पूसा, समस्तीपुर, सुपौल – प्रतापगंज, सहरसा – कहरा, मधेपुरा – मधेपुरा, पूर्णियां – बनमनखी, कटिहार – कुर्सेला, कटिहार, हसनगंज,डंडखोरा, अररिया – भरगामा
बेगूसराय – भगवानपुर, खगड़िया। – परवत्ता, मुंगेर – टेटियाबम्बर,  जमुई – ई अलीगंज, भागलपुर – जगदीशपुर, बांका – बांका में चुनाव होंगे.

तीसरे चरण में चुनाव, जिला 35 प्रखण्ड – 50. बक्सर – डुमरांव, भोजपुर – जगदीशपुर, कैमूर – चैनपुर रोहतास – काराकाट, पटना – नौबतपुर, बिक्रम, नालंदा – सिलाव, नगरनौसा, गया – मोहड़ा, अतरी, नीमचक बथानी, नवादा – रजौली औरंगबाद – बारुण, जहानाबाद – रतनी फरीदपुर, अरवल – कुर्था
सारण – गड़खा, सिवान – हुसैनगंज, हसनपुरा, गोपालगंज – भोरे, वैशाली – जंदाहा
मुजफ्फरपुर – सकरा, मुरौल, पूर्वी चंपारण – तुरकौलिया, घोड़ासहन ,पश्चमी चम्पारण – नरकटियागंज
सीतामढ़ी – बोखडा, बथनाहा, दरभंगा – बहेड़ी, मधुबनी – फुलपरास, खुटौना, समस्तीपुर – उजियारपुर, दलसिंहसराय, सुपौल – छातापुर, सहरसा – पतरघट, मधेपुरा – गम्हरिया, घेलाध, पूर्णिया – बी कोठी,, भवानीपुर, कटिहार – कोढ़ा, अररिया – रानीगंज, लखीसराय – हलसी, बेगूसराय – वीरपुर, डंडारी, खगड़िया – गोगरी, मुंगेर – संग्रामपुर, जमुई – जमुई, गिद्धौर, भागलपुर – सन्हौला, बांका – रजौन में वोटिंग होगी.

चौथे चरण में इटाढ़ी, तरारी, चांद, सासाराम, तिलौथु, दुल्हिन बाजार, बिहटा, इस्डुलामपुर, राजगीर, कोंच, गुरूआ, अकबरपुर, रफीगंज, हुलासगंज, कलेर, मशरख,पानापुर, गुठनी, मैरवा, नौतन, कटेया, पंचदेवरी, लालगंज, चेहराकला, मुशहरी, बोचहां, केसरिया, ढाका, बगहा, डुमरा, मनिगाछी, तारडीह,राजनगर, खजौली, विभूतिपुर,राघोपुर, सत्तर कटैया, सिहेंश्वर, शंकरपुर,किशनगंज, धमदाहा, मनसाही, हल्का, समेरी,नरपतगंज, रामगढ़ चौक, नावकोठी, खोदावंदपुर, गोगरी शेष क्षेत्र, असरगंज, सोनो, शाहकुंड, बौंसी प्रखंड में चुनाव होंगे.

पांचवें चरण में इसुआपुर, तरैया, पचरूखी, आंदर,हथुआ, बिद्दुपुर, कुढडनी, आदापुर, पकड़ीदयाल, पताही, बगहा-2, बाजपट्टी, पुपरी, डुमरी कटसरी, बहादुरपुर, लदनिया, कलुआही, बासोपट्टी, हसनपुर, रोसड़ा, बसंतपुर, सौर बाजार, ग्वालपाड़ा, टेढ़ागाछ, केनगर, श्रीनगर,बलरामपुर, प्राणपुर,अररिया, चानन, शेखपुरा का शेष क्षेत्र, चेरिया बरियापुर, बखरी, बेलदौर, हवेली खड़गपुर, लक्ष्मीपुर, बरहट, नारायण पुर, बिहपुर, अमरपुर में मत डाले जाएगें.

छठे चरण में बक्सर, उदवंतनगर, सहार, नुआँव, नोखा, नासरीगंज,पुनपुन, मसौढ़ी, परवलपुर, बिहारशरीफ,बांकेबाजार, शेरघाटी, आमस, सिरदला, मेसकॉर, गोह, मोदनगंज,दिघवारा, सोनपुर, बड़हरिया, फुलवरिया, उचकागांव,वैशाली, राजापाकर,साहेबगंज, मोतीपुर, चकिया, कल्याणपुर, लौरिया, रामनगर, मेजरगंज,बेलसंड़, पुरनहिया, दरभंगा, हायाघाट, बाबू बरही, अंधरा ठाढ़ी, खानपुर, शिवाजीनगर, पिपरा, सोनवर्षा,कुमारखंड, दिघलबैंक, पूर्णिया पूर्व, डगरूआ, बरारी, कुर्साकांटा, लखीसराय, शेखोपुर सराय, बरौनी, गढ़पुरा, खगड़िया, धऱहरा, चकाई, खरीक, नवगछिया, बाराहाट शामिल है.

सातवें चरण में चक्की, चौगाई, अगियांव,संदेश, भगवानपुर, रामपुर, शिवसागर, चेनारी, फुलवारीशरीफ,दनियावां,पटना सदर, चंड़ी, नूरसराय, बोधगया, टनकुप्पा, डोभी, वारसलीगंज, काशीचक, मदनपुर, मखदुमपुर, रिविलगंज, जलालपुर, नगरा, गोरैयाकोठी, बसंतपुर,कुचायकोट, भगवानपुर, गोरौल, कॉटी, मीनापुर, छौड़ादानौ, संग्रामपुर, मेहसी, सिकटा, मैनाटांड, सुरसंड, परसौनी, बौरगिनिया, शिवहर, केवटी, जाले, हरलाखी, मधवापुर, सराय रंजन, मौरवा,त्रिवेणीगंज, बनमा इटहरी, बिहारीगंज, बहादुरगंज, कसवा, जलालगढ़, अमदाबाद, मनिहारी, फारबिसगंज, सूर्यगढ़ा शेष क्षेत्र, चेवाड़ा, बेगूसराय,खगड़िया शेष क्षेत्र, जमालपुर,झाझा, रंगराचौक, गोराडीह, शंभुगंज वोटिंग होगी.

आठवें फेज में चौसा, आरा सदर, रामगढ़, कोचस, डिहरी, बाढ़, पंडारक, सरमेरा, हरनौत, इमामगंज, डुमरिया, नवादा, नारदीगंज, ओबरा, लहलादपुर, बनियापुर, रघुनाथपुर, सिसवन, थावे, मांझा, महुआ, सहदेव बुर्जुग, गायघाट, बंदरा, मोतिहारी, कोटवा, पिपराकोठी, गौनाहा, योगापट्टी, सुप्पी,रीगा, तरियानी,झंझारपुर, लखनोर, पटोरी, विद्यापतिनगर, सराय गढ़ भपटियाही, सिमरी बख्तियारपुर, मुरलीगंज, ठाकुरगंज, रूपौली, आजमनगर, पलासी, सुर्यगढ़ा शेष क्षेत्र, बरबीधा, मटिहानी, छौड़ाही, अलौली व मानसी शेष क्षेत्र, बरियापुर,खैरा,नाथनगर, सबौर, कटोरिया में मतदान होंगे.

नौवें चरण में ब्रह्मपुर, गड़हनी, कोईलवर, अधौरा, दिनारा, सुर्यपुरा, फतुहा, बख्तियारपुर,बिंद, हिलसा, मानपुर, परैया, नरहट, हसपुरा, छपरा सदर, एकमा, भगवानपुर हाट, लकड़ीनबीगंज,गोपालगंज,सिधवलिया, पातेपुर, पारू,अरेराज, पहाड़पुर, हरसिद्धी, नौतन, बैरिया, परिहार, पिपराही, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, बेनीपट्टी, लौकही, वारिसनगर, कल्याणपुर, किशनपुर, महिषी, उदयकिशुनगंज, पोठिया, बायसी, कदवा, सिकटी, बड़हिया, अरियरी, साहेबपुर कमाल, शाम्हो-अकहा-कुरहा, अलौली, सदर मुंगेर,पीरपैंती, फुल्लीडुमर, चांदन में मत डाले जाएंगे.

दसवें चरण के तहत सिमरी,बड़हरा, भभुआ,करहगर,राजपुर, घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी, रहुई, कतरीसराय,बाराचट्टी, मोहनपुर, रोह, देव, कुटुम्बा, अमनौर, मढ़ौरा, महाराजगंज, दरौंदा, बरौली, महनार, पटेढ़ी-बेलसर, औराई, बनजरिया, चिरैया, बनकटवा, मंझौलिया, सोनवर्षा, तरियाणी शेष क्षेत्र,गौरा बौराम, घनश्यामपुर, मधेपुर, घोघरडीहा, बिथाना, सिंघिया, मरौना, निर्मली, सल्खुआ, चौसा, पुरौनी, कोचाधामन, बैसा, बारसोई, जोगीहाट, पिपरीया, घाटकुसुंभा, शेखपुरा शेष क्षेत्र, बछवाड़ा, मुसुरचक, चौथन, कहलगांव, बेलहर में वोट डाले जाएंगे.

ग्यारहवें चरण में शाहपुर, मनेर, दानापुर, अस्थावां, कराय परशुराय, परसा, दरियापुर, मकेर, जीरादेई, दरौली, बैकुंठपुर, राघोपुर, देसरी, कटरा, रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली, ठकराहां, भितहां, मधुबनी, पिपरासी, रून्नी सैदपुर, कुशेश्वर स्थान पूर्वी, कुशेश्वर स्थान, किरतपुर, बिस्फी, जयनगर, मोहिउद्दीनगर,मोहनपुर, सुपौल, नवहट्टा, आलमनगर, अमौरा, तेघड़ा, बलिया, इस्लामपुर, गोपालपुर और सुल्तानगंज वोटिंग होगी.

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST