-->

मेरी ब्लॉग सूची

मंडल कारा में पौधा रोपन किया गया...

मंडल कारा में पौधा रोपन किया गया...

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर : आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। बताते चले कि आशा सेवा संस्थान ने गो ग्रीन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और विभिन्न जगहों पर 100 पौधे लगाए।संस्था के सचिव अमित कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धरा नहीं, तो सब धरा रह जायेगा। गो ग्रीन का अर्थ है, पर्यावरण के ज्ञान और प्रथाओं को आगे बढ़ाना, जो पर्यावरण के अनुकूल और पारिस्थितिक रूप से जिम्मेदार निर्णय और जीवन शैली का नेतृत्व कर सकते हैं, जो पर्यावरण की रक्षा करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
इस अवसर पर ज्ञानिता गौरव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़ पौधे काटने से बचें। मौक़े पर अमित कुमार वर्मा के अलावा संजय कुमार बब्लू, बृज किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

0 Response to "मंडल कारा में पौधा रोपन किया गया..."

एक टिप्पणी भेजें

LATEST