सांप काटने से फोरलेन का निर्माण कार्य करने वाले मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नवादा/ रजौली( मोनू कुमार मुन्ना) रजौली-बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण कार्य में कार्यरत एक मजदूर की बुधवार की रात पावापुरी स्थित बेस कैम्प पर सांप काटने से मौत हो गई। मजदूर को उस समय सांप ने डंस लिया जब वह चार अन्य मजदूरों के साथ काम खत्म करने के बाद सोया हुआ था। मृतक रजौली थाने के करिगांव निवासी कामेश्वर राजवंशी का बेटा मनोज राजवंशी बताया जा रहा है। 
हालांकि सांप के डंसने के बाद मजदूर मनोज राजवंशी को ठीकेदार के द्वारा एम्बुलेंस मंगवा कर इलाज के लिए विम्स, पावापुरी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे उक्त मजदूर ने दम तोड़ दिया। 


मजदूर की मौत के बाद उसके उसके शव को एंबुलेंस से उसके घर रजौली के करिगांव भेजा गया। लेकिन मृतक के परिजन शव को रास्ते में रोककर सैकड़ों लोगों के साथ गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के अमावां स्थित बेस कैंप पर ले गए और वहां जाकर काफी हंगामा किया। जिसके बाद कंपनी द्वारा स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी एसआई फूलन प्रसाद सिंह के साथ अमावां स्थित बेस कैंप पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाकर मामले को शांत किया। कंपनी व परिजनों के बीच प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने समझौता करा कर मामले को निपटाया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को ₹2 लाख नगद मुआवजा व शव की अंत्येष्टि के लिए ₹ 20 हजार रुपए दिए। साथ ही मृतक के पिता कामेश्वर राजवंशी को फोरलेन कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को कंपनी की ओर से इंश्योरेंस की राशि लगभग 5 से 7 लाख रुपए दिलाने का आश्वासन दिया गया। समझौते के बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने मृतक मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST