
खबर का असर : बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के बेटे के तिलक में हर्ष फायरिंग करने वाला अरविंद झा गिरफ्तार
मोतिहारी। बड़ी खबर मोतिहारी से हैं जहां टुडे बिहार न्यूज के खबर का बड़ा असर हुआ है। बीजेपी ढाका मंडल के जिला उपाध्यक्ष चुन्नू सिंह के बेटे के तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुष्टि करते हुए मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले अरविंद झा को मधुबन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें मधुबन के दुबहा गांव में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष चुन्नू सिंह के बेटे के तिलक समारोह में नाईट कर्फ्यू में ही आर्केस्ट्रा डांस का आयोजन किया गया था। इस तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग भी हुई थी, टुडे बिहार न्यूज पर खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस महकमे तक जब इसकी खबर पहुंची तो मधुबन थाना की पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले अरविंद झा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी झा को सिक्सर के साथ गिरफ्तार किया है।
0 Response to "खबर का असर : बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के बेटे के तिलक में हर्ष फायरिंग करने वाला अरविंद झा गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें