सामुदायिक रसोई से जरूरतमंदों को दो समय का भोजन मिलने से हुई राहत

●     एक टाइम में हर रोज 500 लोग करते हैं भोजन

●     खाना खा रहे लोग परिवारों को भी ले जाते हैं भोजन

    रिपोर्ट: सूरज कुमार राठी 


जगदीशपुर (भोजपुर)। बेसहारा व निराश्रितों के लिए नगर पंचायत, जगदीशपुर द्वारा स्थानीय गर्ल हाई स्कूल में सामुदायिक रसोई केंद्र बनाए जाने एवं यहां दो टाइम का निशुल्क भोजन मिलने से राहत की उम्मीद जग गई है।
                               नपं प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव के अगुवाई में लॉकडाउन के शुरुआती समय से ही गरीब, मजदूर व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए दिन व रात में निशुल्क भोजन की व्यवस्था हेतु सामुदायिक किचन की स्थापना की गई है। जहां विगत मई सत्रह से भोजन करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
                         खास बात है कि अब तो इस रसोई केंद्र का खाना खाने आ रहे लोग भी अपने परिवार के लिए ले जा रहे हैं। बताया जाता है कि एक टाइम तकरीबन 500 लोग भोजन ग्रहण कर रहे हैं। यहां शनिवार को दोनों टाइम मिलाकर 600 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। बता दें कि प्रभारी मुख्य पार्षद ने बताया कि इस महामारी में किसी गरीब व जरूरतमंद को भूखे ना सोना पड़े, इसी उद्देश्य को लेकर सामुदायिक रसोई केंद्र की शुरुआत की गई थी। आज यहां हजारों की संख्या में लोग भोजन ग्रहण कर रहे हैं। वही, सामुदायिक रसोई केंद्र के संचालन के लिए नोडल अधिकारी रोशन कुमार पांडे, रवि कुमार गुप्ता के साथ संजीव कुमार विकास कुमार सहित अन्य को प्रतिनियुक्त की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST