जन अधिकार पार्टी लो पार्टी के कई नेताओं ने पप्पू यादव की रिहाई को लेकर वेल मुंडन कराया


आरा: (विकाश सिंह)
जन अधिकार पार्टी लो भोजपुर आरा के द्वारा जाप के प्रदेश महासचिव डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जेपी स्मारक आरा में पप्पू यादव का रिहाई को लेकर पार्टी के कई नेताओं ने वेल मुंडन कराया गया।जाप के प्रदेश महासचिव डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के  समर्थन में आगे बिहार ही नहीं देश के कोने कोने से रिहाई के लिए आवाज उठने लगी है पप्पू यादव के समर्थन में सोशल मीडिया के बाद आंदोलन की तैयारी करने लग गए हैं। भोजपुर आरा से नेता के रिहाई के लिए रूपरेखा तैयार किया जा रहा है  पप्पू यादव जी एक बड़े नेता हैं जो हमेशा जनता के सेवा के लिए हमेशा आगे खड़े रहते हैं।जाप के युवा अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव ने कहा की पूरे बिहार में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आम जनमानस में आक्रोश है।आक्रोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग गांव गांव में मुंडन करा रहे हैं उसी के कड़ी में जिला मुख्यालय पर पार्टी संगठन के साथियों ने बिल मुंडन कराया और विधिवत सरकार का 10 कर्म किया।विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ने कहा कि अगर जनता के सेवक पर ही सरकार ऐसा अत्याचार करने लगे तो आज आम जनता के साथ क्या होगा।वेलमुंडन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रवक्ता डॉ बबन यादव प्रदेश महासचिव डॉ ब्रजेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह रघुपति सिंह यादव प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार प्रखंड  अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा मनीष कुमार अर्जुन यादव  बंटी कुमार रंजन कुमार संदीप कुमार शशि यादव राम तपस्या कुमार छात्र अध्यक्ष रितेश कुमार सनोज चौधरी मो०साजिद  पप्पु कु०आदि लोग शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST