Arrah: आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सद्भावना के साथ मनाई गई ईद

●  गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में ही पढ़ी नमाज

●  जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद 

रिपोर्ट: सूरज कुमार राठी


जगदीशपुर (भोजपुर)। मीठी सेवइयों की त्योहार ईद वैश्विक कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार भी फीका रहा। सरकार की गाइडलाइन व कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम भाइयों ने शारीरिक दूरी बनाकर खुद और परिवार को सुरक्षित रखकर ईद की नमाज घरों में ही पढ़ना मुनासिब समझा। 
                                बता दें कि वायरस संकट को देखते हुए सभी धार्मिक स्थल बंद है। लिहाजा, ईदगाह व मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होने के कारण घर पर ही नमाज अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगी गई। साथ ही, मुस्लिम भाइयों ने इस बार नमाज में खुदा से कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति दिलाने की मुराद मांगी।
                         इस बीच आस पड़ोस में भी परंपरा के चलते ईद की मुबारक दी गई और खुदा से दुआ की गई कि जो बीमारी इस समय घरों से लेकर मोहल्ले, शहर, प्रदेश व देश में फैली है, इससे जल्द निजात दी जाए, ताकि सभी लोग अपने घरों, परिवार और शहर व देश में स्वस्थ होकर खुशहाली से जीवन व्यतीत कर सके। 
                          
रिश्तेदारों व मित्रों के साथ सेवई ओर अन्य व्यंजन का उठाया लुफ्त

ईद के दिन मुस्लिम घरों में सेवई एवं अन्य व्यंजन बनाकर अपने रिश्तेदारों व मित्रों को दावत पर बुलाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। वहीं नगर के दुकानों में सेवइयों की खूब बिक्री हुई। स्थानीय विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, नपं प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव, पूर्व एनडीए प्रत्याशी सुषुमलता कुशवाहा, राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी, नपं पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अर्जुन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अजय यादव व ताजिया कमेटी अध्यक्ष बाबूदीन मंसूरी ने ईद की मुबारकबाद लोगों को दी। इस तरह से इस बार भी ईद का त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारा व सामाजिक सद्भावना के साथ दो गज की दूरी का पालन करते हुए संपन्न हुआ। इधर, पर्व को लेकर स्थानीय बीडीओ राजेश कुमार, सीओ जयराम प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह व मजिस्ट्रेट रौशन कुमार पांडे सहित अन्य पुलिस के अधिकारी और जवान ईदगाह और बाजार भ्रमण करते नजर आए।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST