सामुदायिक किचेन में 500 लोगों ने खिचड़ी-चोखा व पापड़ का उठाया लुफ्त

रिपोर्ट: सूरज कुमार राठी


जगदीशपुर (भोजपुर)।  लॉकडाउन में गरीब, निसहाय व बेसहारा लोगों को खाने पीने का कहीं से किसी को कठिनाई न हो इस को देखते हुए नगर पंचायत, जगदीशपुर प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव के अगुवाई में नगर के गर्ल हाई स्कूल में सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है। प्रभारी मुख्य पार्षद ने बताया कि सामुदायिक किचेन में जरूरतमंदों को हर रोज विभिन्न प्रकार के भोजन कराया जा रहा है। इस दौरान विशेष रूप से साफ सफाई व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 500 लोगो को खिचड़ी-चोखा, पापड़ व अचार खिलाया गया। इस मौके पर नगर अभियंता रौशन कुमार पांडे, नपं पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद अर्जुन प्रसाद, रंजीत राज, शशिकमल, संजय पासवान सुरेंद्र शाह, रविन्द्र चौधरी, बबलू गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, मुना चौधरी, ध्रुप जी, नायक  सिंह, संजीव कुमार, रवि कुमार गुप्ता व विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

*डेढ़ सौ लोगों ने किया भोजन*

जगदीशपुर:  नगर के सवारथ साहू प्लस टू उच्च विद्यालय में आपदा की ओर से सामुदायिक किचेन में शनिवार को डेढ़ सौ लोगों ने भोजन किया। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह ने बताया कि सुबह-शाम जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इस दौरान साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है व जो भी भोजन करने आते हैं उन्हें सैनेटाइज किया जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST