पटना में चलती कार में लड़की से दुष्कर्म, पिस्टल के नोक पर दिया घटना को अंजाम


बिहार की राजधानी में किडनैप कर चलती कार में छात्रा से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीते सात मार्च की है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक पिस्टल के बल पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ किडनैप किया और उससे चलती कार में दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना लिया अब आरोपित रेप का वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। वहीं मुंह खोलने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। छात्रा के मुताबिक आरोपित ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया।

शुक्रवार को आरोपित उसके घर में धमक पड़ा और धमकी देने लगा। पीड़िता की मानें तो आरोपित उज्जवलकांत अपराधी प्रवृत्ति का है। एक मामले में वह कुछ दिन पूर्व जेल से छूटा है। इस मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया। वाकया रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।



दो दिन तक बहन के घर में बनाये रहा बंधक
पीड़िता के मुताबिक वह बीते 7 मार्च की देर शाम घर से कॉपी लेने के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपित ने अपने चार साथियों की मदद से उसे जबरन कार में बैठा लिया। बाद में उसका हाथ-पैर बांध दिया। उसके साथ कार में ही उज्जवलकांत ने रेप किया। आरोपित ने दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। यही नहीं जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। दुष्कर्म के बाद वह दो दिन तक उसे अपनी बहन के घर में बंधक बनाये रहा। शुक्रवार की सुबह छह बजे उसे घर छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो, रेप और अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है।



Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST