बच्‍ची से दुष्‍कर्म की कोशिश, विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्‍या


PATNA: 
बिहार की राजधानी पटना में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला की हत्‍या कर दी गई। पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के जगुबीघा गांव में बदमाशों ने महिला के घर के ठीक सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

मंगलवार की रात गांव की बच्‍ची से हुई थी दुष्‍कर्म की कोशिश

ग्रामीणों ने बताया कि जगुबीघा गांव में एक बच्ची के साथ पड़ोस का ही एक युवक मंगलवार की रात दुष्कर्म का प्रयास किया था। बुधवार की सुबह गांव की एक महिला अपने घर के आगे छेड़खानी करने वाले युवक का विरोध कर रही थी। इसी बीच बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

मोतिहारी में भारत फाइनांस के ऑफिस में 10 लाख की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

बदमाशों की गोली महिला के सिर और छाती में लगी। इसके बाद वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में स्वजन उसे इलाज के लिए फतुहा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST