उड़ीसा से निकले किसानों के जत्था का जगदीशपुर में ढोल-नगाड़ों व पुष्प वर्षा से स्वागत

जगदीशपुर/आरा (सूरज कुमार राठी)
वीर कुंवर सिंह जन्मस्थली जगदीशपुर में उड़ीसा (भुवनेश्वर) से निकला लगभग पांच सौ किसानों की जत्था सोमवार को पहुंचा। जहां आरा-मोहनिया हाईवे एनएच थर्टी पथ पर नया टोला मोड़ के पास जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जत्थे में शामिल किसान नेताओं ने वीर कुंवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान किसान नेताओं ने वीर कुंवर सिंह अमर रहे, किसान विरोधी कानून वापस लो, किसान जीतेगा तो देश जीतेगा, किसान बचाओ, देश बचाओ व आंदोलनकारियों को लाल सलाम आदि नारे लगा रहे थे। जत्थे का नेतृत्वकर्ता अक्षय कुमार ने कहा कि यह किसानों के अस्तित्व की लड़ाई है, जिसे हर हाल में जितना होगा। सरकार इस आंदोलन को केवल पंजाब-हरियाणा का मानने की भूल कर रही है। सरकार अब भी चेते कि यह देश का आंदोलन है। उन्होंने बताया कि बनारस व लखनऊ के रास्ते होते हुए किसानों का जत्था दिल्ली पहुंचेगा। जहां आंदोलन का हिस्सा बन जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम लोग सहयोगात्मक परेड करेंगे। यह परेड समानांतर ना होकर भाईचारा का परेड होगा। जत्थे का अगवाई  किसान नेता अक्षय कुमार, हिमांषु तिवारी, शेष देव नंदा और गौरव कुमार कर रहे थे। इधर, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व संगठन प्रभारी पूर्व विधायक भाई दिनेश यादव की अगुवाई में ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला परिसर में किसानों के जत्था का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने जलपान कराया। मौके पर हरिचरण सिंह, प्रमोद सिंह, रंग लाल यादव, वीरेंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, बीरबल पासवान, सुभाष यादव ,अरविंद यादव, समीर तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

बस व कार से आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान

महागठबंधन के नेताओं ने किसानों का जत्था का स्वागत नया टोला मोड़ व  हरिगांव मोड़ के पास पुष्प वर्षा ढोल-नगाड़े के बीच किया। लगभग 500 से अधिक किसान नेता बस व कार से दिल्ली के लिए जा रहे थे। जत्थे के स्वागत में मुख्य रूप से आरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव, स्थानीय विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, माले नेता विनोद कुशवाहा, विजय ओझा, छात्र नेता शाहनवाज खान, राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान, विधायक प्रतिनिधि अजय यादव सहित कई किसान शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST