कृषि कानून पर किसानों को गुमराह कर रही हैं विपक्षी पार्टियां: कृषि मंत्री

जगदीशपुर नगर भवन में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा


जगदीशपुर/आरा। (सूरज कुमार राठी)। राज्य के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि कानून के नाम पर विपक्ष किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। जबतक केंद्र में भाजपा व नरेंद्र मोदी की सरकार है न तो समर्थन मूल्य खत्म होगा व न ही कोई उद्योगपति किसानो को खेत पर कब्जा कर सकेगा। वह मंगलवार को नगर पंचायत, जगदीशपुर स्थित नगर भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में बोल रहे थे। किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री ने कहा कि आंदोलन कौन कर रहा है, आप भी जानते हैं। वे किसान नहीं बिचौलिया हैं, जो किसानों का शोषण करते हैं। ये किसानों को खेती के अलावा निजी कार्यों के लिए भी कर्ज देते हैं। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पहुंचकर पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि विवेकानंद पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार का भारत का गौरव बढ़ाया। प्रत्येक लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पार्टी हित में कार्य करना होगा व बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करना है। इसके लिए सभी को एक होकर कार्य करना है। इसके पहले बैठक का शुभारंभ कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संजय टाइगर, शिवेश कुमार, मुन्नी देवी, पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की व संचालन जिला महामंत्री मदन स्नेही ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सोना धारी सिंह, पंचायती राज संयोजक ओमप्रकाश भुवन, भाजपा नेता सूर्यभान सिंह, पहलाद राय, मुक्तेश्वर ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, संयोजक राजीव रंजन तिवारी, भाजपा नेत्री संध्या सिंह, पूनम कुशवाहा, महामंत्री कुमार गौतम, पूर्व नगर अध्यक्ष अखिलेश सिंह पुतुल व राकेश यादव समेत अरुण सिंह मौजूद थे।


वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने वीर कुंवर सिंह अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाएं। इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री को फूल माला पहनाकर उन्हें गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मंत्री ने इस सम्मान को पाकर गदगद दिखे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST