पांच साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म, छानबीन में जुटी पुलिस

BHAGALPUR: शाहकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीडि़ता की मां ने खैरा गांव के महबूब मंसूरी के खिलाफ शाहकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


स्वजनों के अनुसार, पांच वर्षीय मासूम बच्ची बीते शुक्रवार की संध्या 7 बजे अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी महबूब मंसूरी ने उसके मुंह में कपड़ा बांधकर बगल की खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद बच्ची घर नहीं आने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। आरोपी को दुष्कर्म करते पकड़ लिया गया। पर वह चकमा देकर भाग निकला। जख्मी अवस्था में बच्ची को शाहकुंड थाना लाया गया। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहकुंड भिजवाया। लेकिन बच्ची की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया। इस शर्मसार कर देने वाली घटना से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST