पोर्न वीडियो से परेशान होकर युवती पहुंची क्राइम ब्रांच, नम्बर ब्लॉक किया तो व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ दिया


DESK:
एक महिला मोबाइल पर पोर्न वीडियो और अश्लील शायरियां आने से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची तो महिला ने पुलिस को युवक की अश्लील बातों के संबंध में बताया। जब महिला ने उसका नम्बर ब्लाक किया तो युवक ने एक वॉट्स एप ग्रुप पर महिला का नम्बर जोड़ दिया। इस ग्रुप पर दिन पोर्न वीडियो, अश्लील, शायरी, जोक्स आते हैं। परेशान महिला शुक्रवार की शाम को क्राइम ब्रांच पहुंची थी। पुलिस ने जांच के बाद तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। जिन नम्बरों से कॉल आये थे और जिस ग्रुप में जोड़ा गया है उसका पता लगाने में पुलिस जुट गयी है।

क्या है पूरा मामला
उपनगर ग्वालियर के हजीरा स्थित सुभाषपुरा निवाी एक 27 वर्षीय महिला को एक माह से कोई अनजान आरोपी युवक परेशान कर रहा है। महिला को एक माह पूर्व एक अनजान नम्बर से कॉल आया।कॉल करने वाले ने दूर का रिश्तेदार बताते हुए अश्लील बातें की। महिला ने चेतावनी देकर कॉल काट दिया। इसके बाद वह रोज फोन कर परेशान करने लगा है। जब कॉल रिसीव करना बन्द कर दिया तो आरोपी ने अश्लील शायरी और वीडियों क्लिप भेजना शुरू कर दिया है।

मोबाइल नम्बर ब्लॉक किया तो ग्रुप में जोड़ लिया
जब महिला ने आरोपी को नम्बर ब्लॉक किया तो आरोपी युवक ने एक वॉट्सग्रुप पर जोड़ दिया, इस ग्रुप पर दिन भर अश्लील वीडियो, जोक्स और शायरियां आती है। एक भी सदस्य शहर का नहीं है ग्रुप कहीं बाहर का लग रहा है, पीडित महिला ने क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST