जगदीशपुर में बदायूं की घटना को लेकर ऐपवा ने फूंका सीएम योगी का पुतला,दोषियों को फांसी देने की मांग

जगदीशपुर/आरा। (सूरज कुमार राठी)।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) प्रखंड कमेटी ने जगदीशपुर, प्रखंड परिसर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इससे पहले नगर में प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई ऐपवा जिला सचिव नेत्री इंदु देवी कर रही थी। नट टोली मोहल्ला से शुरू हुआ प्रतिरोध मार्च नगर के महिला कॉलेज व ब्लॉक मोड होते हुए प्रखंड परिसर के पास पहुंचा। यहां प्रतिरोध मार्च सभा में तब्दील हो गई। तत्पश्चात ऐपवा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए नेत्री इंदु देवी व आइसा प्रखण्डध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहां की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लाख दावों के बावजूद यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लगातार महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। बदायूं में एक महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या की गयी है, वह साबित करती है कि महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। आगे द्वय ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने व फास्ट ट्रैक माध्यम से जल्द सुनवाई कर दोषियों को फांसी देने की मांग की। मार्च में गणेश कुशवाहा, राजकुमारी देवी, विमला देवी, मोतिझारी देवी, बैजंती देवी, साबिर महताब सहित अन्य शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST