देवराढ़ पैक्स का डीएम ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

भोजपुर/जगदीशपुर (सूरज राठी)। जिला पदाधिकारी भोजपुर, रौशन कुशवाहा द्वारा सोमवार को जगदीशपुर प्रखंड स्थित शिवपुर पंचायत अंतर्गत देवराढ़ पैक्स का भ्रमण किया गया। जिसमे देवराढ़ पैक्स गोदाम के बाहर 04 ट्रैक्टर धान लोडिंग कर खड़ा हुआ पाया गया। देवराढ़ पैक्स के पास ग्रामीण किसानों से बात कर पैक्सों को तीब्र गति से धान दिये जाने के संबंध में कठिनाईयों एवं परेशानियों के संबंध में जानकारी ली गयी।


किसानों द्वारा धान की दवरी कराने, धान खेत में होने, गेंहू के पटवन कराने, गोदाम की क्षमता कम होने आदि के कारण धान तीब्र गति से पैक्स गोदाम में देने में असुविधा के संबंध में अवगत कराया गया एवं माह फरवरी 2021 तक सभी किसान द्वारा धान पैक्स को दिये जाने की बात बतायी गयी। जिस पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी किसानों से पैक्स में माह जनवरी तक धान देने का आह्वान किया गया। साथ ही गोदाम की क्षमता आदि के संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। वही प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि देवराढ़ पैक्स में धान देने हेतु कुल 200 किसानों का निबंधन कराया गया है। जिसमें 55 किसानों द्वारा धान पैक्स में दिया गया है। जिसमें 44 किसानों का भुगतान किया गया है एवं शेष किसानों का भुगतान प्रक्रिया में है। शेष किसानों का भुगतान नियमानुसार 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित कराने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर को दिया गया। देवराढ़ ग्रामीण जनता द्वारा देवराढ़ नहर पर स्थित पुल बनवाने एवं सिकरिया रजवाहा में नहर का पानी नहीं पहुॅंचने के संबंध में जानकारी दी गयी।जिस पर कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल आरा को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST