नाराजगी: भाकपा माले कृषि कानूनों के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

● नई कृषि नीति के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

● प्रखंड परिसर से निकाली जुलूस,फिर फूंका पुतला

● कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन रहेगा जारी


जगदीशपुर। (भोजपुर)। केंद्र सरकार के नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ भाकपा माले ने विरोध प्रदर्शन कर नगर पंचायत, जगदीशपुर अवस्थित वीर कुंवर सिंह किला गेट के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इसके पहले देशव्यापी विरोध दिवस के आह्वान पर भाकपा-माले के अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले नेताओं ने दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बर्बर दमन के खिलाफ बुधवार को जगदीशपुर, प्रखंड कार्यालय परिसर से जुलूस निकाला। इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


किला गेट के पास पुतला दहन के बाद अपने अभिभाषण में राज्य परिषद सदस्य विनोद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित को कुचलना चाहती है तथा उनकी मांगों को सुनने की जगह दबाने की कोशिश कर रही है। इस कानून से किसान बड़े औद्योगिक घरानों के शोषण का शिकार हाे जाएंगे। उन्हाेंने आराेप लगाया कि केंद्र सरकार किसान आन्दोलन का दमन कर रही है। यह कानून कई औद्योगिक घरानों के आर्थिक हित काे ध्यान में रखकर लाया गया है। जब तक केन्द्र सरकार इसे वापस नहीं करती है, तबतक आंदाेलन चलता रहेगा। विरोध-प्रदर्शन के नेतृत्व किसान नेता कमलेश यादव ने किया।

पुतला दहन में ये लोग रहे मौजूद

भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव विजय ओझा,किसान नेता कमलेश यादव, चंद्रमा ठाकुर, रामशीष जी, उमेन्द्र जी, गणेश कुशवाहा, आइसा राज्य कमिटी सदस्य नेता कमलेश कुमार यादव,आइसा प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज खान, आइसा नेता बलिराम यादव,आइसा नेता मनीष यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST