टाउन हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाया गया समारोहपूर्वक, वक्ताओं ने कहा: किसानों के हित में है बिल, विपक्ष फैला रहा भ्रम


जगदीशपुर। (भोजपुर)।
नगर पंचायत जगदीशपुर स्थित टाउन हॉल के परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक सफल व्यक्ति थे। वह अपने आचरण, व्यवहार, विद्वता और ओजस्वी वाणी के कारण इस देश के सभी लोगों के दिलों दिमाग पर हमेशा छाए रहेंगे, उन्होंने मजबूत भारत का सपना देखा था। उन्होंने इसकी नींद भी मजबूत की। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पदचिन्हों पर चल कर देश को नई ऊंचाई देने में लगे हुए हैं। किसानों के लिए केसीसी, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, अंत्योदय व अन्नपूर्णा जैसे योजना समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री काल में शुरू किया गया। 

आज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के किसानों के हित के बारे में सोचा है। इसलिए जो बिल लाए हैं। विपक्षी इस बिल को गलत बताकर नकारात्मक सोच किसानों के प्रति पैदा कर रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा ने की व संचालन नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष विकाश सिंह द्वारा की गई। इस मौके पर प्रदेश पंचायती राज संयोजक ओम प्रकाश भुअन, भोजपुर जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम रंजन चतुर्वेदी,  पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, राजेंद्र तिवारी, पहलाद राय, संयोजक राजीव रंजन तिवारी, जिला मंत्री पूनम कुशवाहा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री मृत्युंजय तिवारी, महामंत्री कुमार गौतम, पूर्व नगर अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मनीमोहन चौबे, विनोद शर्मा, अभिमन्यु सिंह, अजय पाठक व विमलेश पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-  सूरज कुमार राठी

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST