रात में साथ सोने गए पत‍ि-पत्‍नी, सुबह कमरे में पड़ी थी युवक की लाश, 7 दिन पहले हुई थी शादी

WEST CHAMPARAN: ज‍िले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। मलाही टोला गांव में शनिवार की रात घर में सोए श्यामजी साह (22) की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई है। एक सप्‍ताह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। आश्‍चर्यजनक रूप से स्‍वजनों ने नवव‍िवाह‍िता को इसके ल‍िए आरोप‍ित क‍िया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज द‍िया है।


श्याम जी मजदूरी व पलदारी का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व 13 दिसंबर को उसकी शादी पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेया पिपरा गांव में धृति कुमारी से हुई थी। बैरिया पुलिस धृति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घरेलू कलह में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही श्याम जी का अपनी पत्नी से नहीं बन रहा था। घरेलू कलह में धृति तीन दिन से खाना भी नहीं खाई थी। परिजनों ने इससे मायके वालों काेे इससे अवगत कराया था। साथ ही आकर समझाने की बात कही थी। रविवार की सुबह धृति घर से भागने की कोशिश कर रही थी। तभी परिवार वालों की उस पर नजर पड़ गई। संदेह होने पर लोगों ने घर में जाकर देखा तो श्याम जी का शव पड़ा था। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँच कर मामलें की छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST