भारतीय जनता पार्टी कीड़ा प्रकोष्ठ भोजपुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया प्रार्थना सभा


आरा: शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कीड़ा प्रकोष्ठ भोजपुर, की ओर से प्रार्थना सभा की गयी। आयोजित प्रार्थना सभा का अध्यक्षता जिला संयोजक अमन इंडियन ने की और संचालन मनीष मेहता ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक सफल व्यक्ति थे। वह देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व जीवन देश की सेवा में समर्पित किए थे। ऐसे महान पुरुष के जन्म जयंती को मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। प्रार्थना उपरांत, श्री अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे,  वंदे मातरम्, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिंदाबाद के नारे लगा। मौके पर सहसंयोजक पुष्कर शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल सोनी, जिला प्रवक्ता अरुण साह, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश चौधरी, अंबुज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, रोहित सिंह, गोलू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST