जन्मभूमि जनजागरण मंडल की बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं की संस्था में रखने का लिया निर्णय

जगदीशपुर/आरा:
नगर स्थित ज्ञानवृक्ष आश्रम, महंती मठिया के प्रांगण में भारत जन्मभूमि जनजागरण मंडल  कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रोफेसर महावीर प्रसाद ने की और संचालन अध्यक्ष अमन इंडियन ने किया। बैठक मे संस्था के अंतर्गत बीते दिनों हुए कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी वर्षों में कार्य योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से संस्था द्वारा संचालित मुख्य कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संस्था के मजबूती पर बल देने एवं कोष में प्रत्येक मास सदस्यों को निर्धारित मासिक शुल्क जमा करने की बात कही गई।संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि संस्था के तीन मूल उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य परायणता, शांतिप्रियता के सिद्धांतों को अपनाते हुए हम सभी को राष्ट्र सेवा में कदम से कदम मिलाकर कार्य को करना है। संस्था विगत 5 वर्षों से हर परिस्थिति में सक्रिय रूप से समाजिक कार्यों में कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में भी संस्था के कार्य पद्धति को आगे बढ़ाना है। साथ ही संस्था अंतर्गत आर्यावर्त क्लासेज निःशुल्क शिक्षण संस्थान में नियमित पठन- पाठन की व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही गई। बैठक में वंदे मातरम् भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए गए। वही बैठक उपरांत लोगों ने लिट्टी,चोखा का लुत्फ भी उठाया। इस मौके पर महंत श्री रामजीवन दास जी महाराज, संस्था के लाल साहेब शिक्षक, प्रदीप सिंह, अमन भारद्वाज,मोनू स्वर्णकार, नीतीश भारद्वाज, विजय कुशवाहा, लक्ष्मण शाहाबादी, सोनू कुमार, दीपक गुप्ता, सुधीर साहिल, विशाल कुमार, प्रशांत पटेल, आदित्य कुमार, शेखर गुप्ता, मुकेश चौधरी, सुबोध ठाकुर, संदीप कुमार, सागर कुमार, दीपक पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, शुभम कुमार, सत्यदेव जी,आनंद विशाल व जितेंद्र कुशवाहा समेत मंटू कोडेला  मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST