-->

मेरी ब्लॉग सूची

शादी से लौटते समय दो महिलाओं को बोलेरो ने कुचला, एक की मौत, शव रख लोगों ने किया एनएच जाम

शादी से लौटते समय दो महिलाओं को बोलेरो ने कुचला, एक की मौत, शव रख लोगों ने किया एनएच जाम

ROHTASH: आरा- मोहनियां एनएच 30 पर कोचस थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव के समीप  शुक्रवार रात बोलेरो की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में जख्‍मी महिला का इलाज कराया जा रहा है।घटना के बाद आक्रोशित स्‍वजनों ने शव रख एनएच को जाम कर दिया। अधिकारियों व प्रबुद्ध  जनों के समझाने पर लोग शांत हुए। इस दौरान रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक आवागमन बाधित रहा। मृतका की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के अर्थु निवासी जयराम पासवान की पत्‍नी कुंती देवी (38) के रूप में की गई।


जानकारी के अनुसार अरथू गांव से परिवार के सदस्य ट्रैक्टर पर सवार होकर कैमूर जिले के खलासपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटने के दौरान आरा-मोहनियां पथ पर हरनाथपुर गांव के समीप ट्रैक्टर रोकवाकर कुछ महिलाएं उतरी थीं। उतरकर सड़क पार करते समय दो महिलाओं को तेज रफ्तार बोलेरो रौंदती चली गई।  कुंती देवी की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। उसी के गांव के राजनारायण यादव की पत्‍नी सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्‍हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर कुंती देवी की मौत के बाद स्‍वजनों ने बीच सड़क पर शव रखकर आवागमन बाधित कर दिया। वे मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने का भी असर नहीं हो रहा था। काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सासाराम भेजा जा रहा है।जाम में बरातियों की गाडि़यां भी फंसी रही।

0 Response to "शादी से लौटते समय दो महिलाओं को बोलेरो ने कुचला, एक की मौत, शव रख लोगों ने किया एनएच जाम"

एक टिप्पणी भेजें

LATEST