पटना के एक होटल में पुलिस की छापेमारी, हथियार समेत 6 गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस की टीम ने एक होटल में छापेमारी की है। पुलिस की यह कार्रवाई राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हथियार की बरामदगी भी हुई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने नक्सली लिंक होने के संदेह पर छापेमारी की है। गिरफ्तार हुए सभी 6 से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन लोगों में कुछ झारखंड के चतरा के तो कुछ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रहने वाले हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST