
जेपी संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा।
सारण : शहर में जेपी संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपजेपी संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा।ति को संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण पर रोक, विधानसभा एवं संसद में महिलाओं की आधी भागीदारी, स्वामीनाथन की आयोग की सिफारिशों को पूर्णतः लागू करने, पुराने पेंशन स्कीम को चालु करने जैसे महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई से आम लोग पूरी तरह परेशान हैं। किसी भी कार्यालय में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। इसी भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने के लिए जेपी संघ का गठन किया गया है। और हमारी मांगों पर 100 दिन के अंदर सरकार फैसला नहीं लेती है तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महासचिव ओम प्रकाश और महामंत्री कन्हैया पहलवान ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं इसलिए अब समय आ गया है कि महिलाओं की विधानसभा एवं संसद में आधी भागीदारी सुनश्चित हो।
प्रदेश सचिव अरुण कुमार,राजा कुमार, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
0 Response to "जेपी संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। "
एक टिप्पणी भेजें