डीएम ने तीसर चरण के चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न कराने का दिया निर्देश


मोतिहारी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने शनिवार को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव को लेकर शुक्रवार को एम एस कॉलेज एवं जिला स्कूल में बिहार विधान सभा मतदान को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता की। 

प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का एवं सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वज्रगृह में सुरक्षित ईवीएम पहुंचाएं।

संयुक्त प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उक्त ब्रीफिंग में सहायक समाहर्ता समीर सौरभ, स्थापना उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST