भोजपुर में छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चले ईट-पत्थर और डंडे, आधा दर्जन लोग घायल


आरा:
भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव में रविवार की सुबह छेड़खानी किए जाने के सवाल को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच सरेआम लाठी-डंडे व ईट-पत्थर चले। इस हंगामे में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसे लेकर करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। पुलिस के अनुसार झड़प के बाद तनाव को देखते हुए निगरानी रखी जा रही हैं।

बताया जाता हैं कि चांदी थाना के रूपचकिया गांव में यज्ञ हो रहा है। इस दौरान यज्ञ में गई लड़कियों के साथ छेड़खानी किए जाने को लेकर दो गांवों रूपचकिया व हरदास टोला( भैरव टोला) के युवाओं के बीच वाद-विवाद हो गया। इसके बाद दो गुटों के लोग सरेआम आपस में भिड़ गए। सड़क से लेकर गांंव तक दोनों गुटों के बीच  जमकर लाठी-डंडा से लेकर ईट-पत्थर चलने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। जिसमें दोनों ही पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।


इधर, चांदी थाना के रूपचकिया गांव में दो गांवों के गुटों के बीच बीच सड़क पर टकराव की सूचना मिलने पर चांदी व संदेश दोनों थानों की पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। किसी तरह सख्ती दिखाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस दौरान छेड़खानी व हंगामा से आक्रोशित ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पाया। मौके पर अभी भी पुलिस कैंप कर रही है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस विवाद को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन बवाल करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलने पर मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस दोषियों को छोड़ने के मूड में नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST