Bihar Chunav 2020: बड़े भाई तेज ने टूटू को खास अंदाज में दी बधाई, बड़ी बहना बोलीं-तेजस्वी भवः बिहार


राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव का आज ( 9, नवंबर) जन्म दिन है। तेजस्वी के बिहार के अलगे मुख्यमंत्री बनने की संभावना के कारण इस बार का जन्म दिन ( Happy Birthday Tejashwi Yadav) खास है। राजद नेता और कार्यकर्ता पूरे जोश में  हैं। अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच तेजस्वी के बड़े भाई विधायक तेज प्रताप ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके बाद तेजस्वी के बारे में बिहार के लोगों को एक नई जानकारी मिली है। यह नई जानकारी घरेलू नाम के बाबत है। 

बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 के एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनते हुए दिखाया गया है। एक तरह से एग्जिट पोल ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की जीत की भविष्यवाणी कर तेजस्वी को आभासी रूप में बर्थडे गिफ्ट देने का काम किया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सचमुच में बर्थडे गिफ्ट मिलेगा। जन्म दिन के अगले दिन यानी 10 नवंबर को मतगना है। अगर मतगणना में राजद महागठबंधन की जीत होती है तो तेजस्वी के अब तक के जीवन का सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट मिलेगा। 

राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी राजनीति में हैं। इस बार वह समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। तेज प्रताप ने सोमवार सुबह ट्वीट कर छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने बधाई संदेश में लिखा है-Happy BirthDay tutu...। तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी को प्यार से टूटू कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने अभी से मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू कर दिया है। लिखा है-हैप्पी बर्थडे सीएम।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST