9 वर्षिय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी को पकड़कर लोगों ने की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा।

रोहतास (रंजन कुमार) दीपावली की शाम दरिंदगी की एक बड़ी खबर रोहतास से आई है। जहां 8 वर्षीय एक बच्ची की दरिंदे ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी तथा उसके शव को अपने ही घर में बक्से में छिपा दिया। घटना डालमियानगर के गंगोली की है। बताया जाता है कि लोगों को जब शक हुआ तो आरोपी के घर तलाशी ली गई। पुलिस की मौजूदगी में बक्से से बच्ची का शव बरामद किया गया। बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी। वारदात के बारे में बताया जाता है कि आरोपी बलराम सिंह बच्ची का पड़ोसी है तथा लक्ष्मी गणेश की तस्वीर दिखाने के बहाने अपने घर के अंदर ले गया तथा उसके साथ दरिंदगी की।

बाद में अपने आप को फंसता देख आरोपी ने बच्ची की निर्मलता पूर्व हत्या कर दी तथा साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से फिलहाल बच्ची के शव को अर्धनग्न अवस्था में बक्से में बंद कर दिया। बता दें कि आरोपी की पहले से भी हरकत संदिग्ध थी। इसी संदेह के आधार पर लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में बच्ची का शव बक्से में से मिला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि बच्ची अपनी दादी के साथ रहती थी। दीपावली की शाम पड़ोस के बलराम सिंह लक्ष्मी-गणेश की नई तस्वीर दिखाने के बहाने उसे अपने घर के अंदर ले गया तथा उसके साथ दरिंदगी की। इस पूरी घटना ने दीपावली के त्यौहार के दिन सब को हिला कर रख दिया। एक तरफ लोग नारी शक्ति के प्रतीक देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना में लगे थे। वहीं दूसरी ओर दरिंदे इस जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका इलाज करवा रही हैं। परिजनों का हाल बेहाल है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST