भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने अकोढ़ीगोला के डिहरी मैं भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण यादव के लिए किया जनसभा


रोहतास (
रंजन कुमार)
आज रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ीगोला में भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण सिंह यादव के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने प्रेम नगर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। भूपेंद्र यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति महागठबंधन को ही संभाल कर नहीं रख सका, वह बिहार को क्या संभालेगा। कुछ महीने पहले उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश साहनी जैसे दलित, पिछड़े समुदाय के नेता उनके साथ थे। लेकिन चुनाव से पहले यह सब एक-एक कर अलग होते चले गए। इससे आप समझ सकते हैं कि उनकी नेतृत्व क्षमता कैसी है। उन्होंने बिना नाम लिए हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया। इस चुनावी सभा को भाजपा सांसद सुशील सिंह ने भी संबोधित किया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST