देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस


DESK:
कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वायरस, लॉकडाउन, कोरोना वैक्सीन, त्योहारों आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना है कि लॉकडाउन भले चला गया है, लेकिन वायरस नहीं गया है। उन्होंने कहा कि  बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है। प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय हुआ, जब बिहार में विधानसभा चुनाव सहित कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं और साथ ही दुर्गापूजा का त्योहार जारी है। इसके अलावा दशहरा, दीवाली व छठ जैसे पर्व नजदीक हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।'' बता दें कि भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री छह बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं। आज उनका सातवां राष्ट्र के नाम संबोधन था। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने 'हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ' का नारा दिया था। अपने इस संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की थी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST