सीएम नीतीश कुमार का बयान -15 साल के पति-पत्नी रात में बिहार में नहीं हुआ कोई विकास का काम


रोहतास: (रंजन कुमार) सीएम नीतीश कुमार ने आज रोहतास जिला के नोखा विधानसभा के राजपुर में चुनावी सभा किया। उन्होंने राजपुर के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार काम हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पति-पत्नी की सरकार में अपराध चरम पर था। कारोबार खत्म हो गए थे। लेकिन आज बिहार का गौरव फिर से लौटा है और बिहार विकास के प्रगति पर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा पशु अस्पताल खोला जाएगा। ताकि पशुओं की भी स्वास्थ्य की सुरक्षा हो सके। उन्होंने नोखा के राजपुर में जदयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी के लिए वोट मांगा। इस चुनावी सभा में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी तथा सांसद महाबली सिंह  भी शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST