क्षेत्र का दस वर्षों से रुका हुआ है विकास: भगवान

बोले लोजपा प्रत्याशी: दोनों विधायक मेरे कार्यकाल में किए गए कार्य को मरम्मत भी नहीं करा पाए


जगदीशपुर/आरा। (सूरज कुमार राठी) पूर्व मंत्री सह लोजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत दलीपपुर, राजापुर, हसवा डीह, संगम टोला, दीघा टोला व रामदस टोला में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील किया।
                                      भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि दस वर्षों से विकास रुका हुआ है। मेरे कार्यकाल में किए गए कार्य को भी चुने गए दोनों विधायक मरम्मत भी नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर के चौतरफा विकास के लिए मेरे पक्ष में वोट डालिए। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ लोजपा प्रत्याशी डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर विकास के लिए वोट मांग। साथ ही रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सभा में लोगों से सम्मिलित होने के लिए कहा। मौके पर विनय मिश्रा, मुकेश सिंह, अनूप पटेल, मुखिया नीरज सिंह कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST