Bihar Eelection 2020: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे केसरिया, बोले- आपने हमे मौका दिया हमने कार्य किया, आगे भी करेंगे


मोतिहारी: (गौतम पांडेय) 
बिहार में विकास का दर प्रति वर्ष 12.8 प्रतिशत, प्रति व्यक्ति विकास दर 10 प्रतिशत है। हमने महिलाओं को 50 प्रतिशत, अनुशुचित जाती को 16 प्रतिशत आरक्षण दिया है। अपराध 23 नम्बर पर है। लड़का और लड़की हाई स्कूल में बराबर है। मैट्रिक की परीक्षा में लड़का से ज्यादा संख्या लड़कियों कि थी। महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका बनाया। आपने हमे मौका दिया हमने कार्य किया। स्कूल, पुल- पुलिया, अस्पताल कौन सा कार्य नहीं किया। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया हाईस्कूल में कहीं। वे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में यहां चुनावी सभा को संबोधित कर रहें थे।

 उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि अपने जेल गए तो पत्नी को गद्दी दे दिया। अब बोलने के लिए हमपर अनरगल बोलते हैं। मुख्य बात है कि  हमपर बोलेंगे तब ही न प्रचारित होंगे। अन्यथा उन्हे करने क्या आता है। इस दौरान मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह, एमएलसी बबलू गुप्ता,  एमएलसी भीष्म साहनी, पूर्व विधायक मो. ओबैदुल्लाह, जदयू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,  जदयू नेत्री शोभा सिंह, राजकिशोर ठाकुर, लवकिशोर निषाद, प्रो. दिनेश चंद्र प्रसाद, मंतोष सहनी आदि मौजूद रहें।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST