जगदीशपुर में 29 नवंबर को मनाया जाएगा शाहाबाद महोत्सव


जगदीशपुर(भोजपुर)।
शाहाबाद  क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक  विरासत को याद करने तथा यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहाबाद महोत्सव का आयोजन आगामी 29 नवंबर को बाबू वीर कुंवर सिंह की जन्म भूमि जगदीशपुर में आयोजित की जाएगी।   इसको लेकर आज जगदीशपुर स्थित ज्ञानवृक्ष आश्रम में राम जीवन जी महाराज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।  
             बैठक को संबोधित करते हुए शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति की संयोजक अखिलेश कुमार ने कहा की पुराना शाहाबाद जिला यानि भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर की ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को याद करने तथा यहां के खाद्य सामग्री को राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए शाहाबाद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजा हरिश्चंद्र से लेकर भगवान राम शेरशाह सूरी बाबू वीर कुंवर सिंह, जगजीवन राम से लेकर पुराने करूष प्रदेश में कई ऐसे संत महात्मा का सम्बन्ध रहा है, जो देश दुनिया के लिए आज पूजनीय और अनुकरणीय है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं   लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण इसका विकास नहीं हो पाया।  
           उन्होंने बताया कि महोत्सव के माध्यम से शाहाबाद के प्रमुख खाद्य सामग्री जैसे बक्सर का पापड़ी, चेनारी का लड्डू, कोआथ का बेलग्रामी, बेतरी का चावल, आदि का प्रदर्शनी लगाया जाएगा। इस दौरान शाहाबाद के परम्परागत नृत्य संगीत जैसे गोड़ नाच, धोबिया धोबिनिया का नाच, शिवनरयणी का गीत, आदिवासी नृत्य आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही शाहाबाद के राजनीतिक, धार्मिक, साहित्यिक, प्रशासनिक आदि क्षेत्र से जुड़े हस्तियों का चित्र प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा।
                     बैठक में संजय सिंह, लव जी सिंह , विनीत प्रकाश, शैलेन्द्र सिंह, मनीष मौर्य, मनीराज, मिथलेश कुशवाहा, विजय शंकर, राजेश सिंह, पवन यादव सहित अन्य थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST