बिहार चुनाव 2020: BJP ने दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट


BIHAR:
भाजपा ने बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर 46 उम्मीदवरों की सूची जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है।

शनिवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे।



BJP candidate list

1. नौतन से नारायण प्रसाद, 
2. चनपटिया से उमाकांत सिंह, 
3. बेतिया से रेणु देवी, 
4. हरसिद्धि (सुरक्षित) से कृष्णानंद पासवान, 
5. गोविंदगंज से सुनील मणि त्रिपाठी, 
6. कल्याणपुर से सचिनेंद्र प्रसाद सिंह, 
7. पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, 
8. मधुबन से राणा रणधीर सिंह, 
9. सीतामढ़ी से डा. मिथलेश कुमार, 
10. राजनगर (सुरक्षित) से रामप्रीत पासवान, 
11. झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, 
12. बरुराज से अरुण कुमार सिंह, 
13. पारू से अशोक कुमार सिंह, 
14. बैकुंठपुर से मिथलेश तिवारी, 
15. बरौनी से रामप्रवेश राय, 
16. गोपालगंज से सुभाष सिंह, 
17. सीवान से ओमप्रकाश यादव, 
18. दरौली (सुरक्षित) से रामायण मांझी, 
19. दरौंधा से करनजीत सिंह, 
20. गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह, 
21. तरैया से जनक सिंह, 
22. छपरा से डा. सीएन गुप्ता, 
23. गरखा (सुरक्षित) से ज्ञानचंद मांझी, 
24. अमनौर से कृष्णा कुमार मंटू, 
25. सोनपुर से विनय कुमार सिंह, 
26. हाजीपुर से अवधेश सिंह, 
27. लालगंज से संजय कुमार सिंह, 
28. राघोपुर से सतीश कुमार यादव, 
29. उजियारपुर से शील कुमार राय, 
30. मोहिउद्दीनपुर से राजेश सिंह, 
31. रोसड़ा (सुरक्षित) से वीरेंद्र पासवान, 
32. बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, 
33. बेगूसराय से कुंदन सिंह, 
34. बखरी (सुरक्षित) से रामशंकर पासवान, 
35. बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, 
36. पीरपैंती (सुरक्षित) से ललन कुमार पासवान, 
37. भागलपुर से रोहित पांडे, 
38. बिहाररशरीफ से डा. सुनील कुमार, 
39. बख्तियारपुर से रणविजय सिंह, 
40. दीघा से संजीव चौरसिया, 
41. बांकीपुर से नितिन नवीन, 
42. कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा, 
43. पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, 
44. फतुहा से सत्येंद्र सिंह, 
45. दानापुर से आशा सिन्हा, 
46. मनेर से निखिल आनंद।



वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान कानून लाकर भारत के किसान को आजाद कर दिया। अब अन्न दाता को अपनी मेहनत का हिसाब लेने के लिए जगह-जगह चक्कर नहीं काटने होंगे। बिहार दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष ने ये बातें गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा के दौरान कहीं। 

नड्डा ने कहा कि एनडीए की सरकार ने शिक्षा के लिए बेहतर कार्य किए। बिहार में एनडीए के राज में 14 मेडिकल कॉलेज खोले गए। हमने पांच साल में छात्रों के लिए अलग बजट बनाए। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हमारी पार्टी हमेशा आगे रही। नड्डा ने कहा नीतीश सरकार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव विकास के लिए होता है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST