महागठबंधन: सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी, RJD ऑफिस पहुंचे रालोसपा नेता, बंद कमरे में एक घंटे तक चली वार्ता

पटना: महागठबंधन में सीटों की शेयरिंग को लेकर बात शुरू हो गई। वामदलों के बाद बुधवार को राजद कार्यालय में रालोसपा नेता पहुंचे। रालोसपा की ओर से सीट पर बात करने को अधिकृत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मिले। वार्ता में राजद की ओर से प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भी शामिल थे। 

राजद कार्यालय में लगभग एक घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों दल के नेता हंसते हुए बाहर निकले। दोनों दलों ने सबकुछ ठीक-ठाक होने का संकेत दिया, लेकिन खुलासा कुछ भी नहीं किया। रालोसपा नेता राजेश यादव ने कहा कि अभी सीटों की संख्या पर बात अंतिम दौर में नहीं पहुंची है। जल्द सबकुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने इतना जरूरी कहा कि एनडीए को हराने के लिए रालोसपा कुछ भी कर सकती है। मतलब साफ है कि सीटें मन मुताबिक नहीं मिल रही हैं। 

उधर मृत्युंजय तिवारी ने कहा ने सीट से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन, उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि महागठबंधन के सभी दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व से खुश हैं। वार्ता करके खुश होकर निकल रहे हैं। यह महागठबंधन की मजबूती का संकेत है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी के हाथ में महागठबंधन की पतवार थी तो नाव डूबा दी। अब वह एनडीए की नाव डूबाएंगे। जनता को पता चल गया कोआर्डिनेशन कमेटी तो बहाना था, दरअसल उन्हें एनडीए में जाना था।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST