Google ने गूगल प्ले स्टोर से Paytm को हटाया, App हटाने के पीछे बताई ये वजह


नई दिल्ली।
गूगल ने शुक्रवार को Google Play स्टोर से पेटीएम ऐप (Paytm) को हटा दिया है। जबकि दूसरे ऐप्स जैसे Paytm for business, Paytm Mall, Paytm Money आदि Google Play Store पर अभी भी उपलब्ध हैं। इस पर Google ने कहा है कि वह किसी भी गैंबलिंग (जुआ खेलने वाले) ऐप का समर्थन नहीं करेगा। Paytm और UPI ऐप One97 Communication Ltd. द्वारा डेवलप किया गया है। इस ऐप को Google Play Store पर सर्च करने पर ये नहीं दिख रहा है। हालांकि, पहले से Android स्मार्टफोन्स में इंस्टॉल्ड हुआ ऐप काम कर रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों की भारत सरकार के आदेश पर 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया है। इन ऐप्स में TikTok और PUBG Mobile बड़े नाम हैं, जिनके भारत में करोड़ो यूजर्स थे। हालांकि, पेटीएम ऐप ऐपल ऐप स्टोर पर मौजूद है। गूगल ने ऐप हटाने के पीछे का साफ कारण नहीं बताया है, लेकिन उसने जुएबाजी से जुड़ी नीतियों का हवाला दिया है।

Google Play Store से Paytm को रिमूव करने के बाद Paytm ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यूजर्स को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि यह ऐप Google Play Store पर कुछ समय के लिए डाउनलोड और अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन जल्द ही हम वापसी करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST