देवर भाभी का रिश्ता शर्मसार, देवर ने भाभी के साथ किया छेड़खानी, दो महिला सहित 5 घायल

रोहतास: (रंजन कुमार) खबर रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां देवर ने रिश्ते की भाभी के साथ छेड़खानी कर दी। जिसके बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि रिश्तेदारी का ही एक लड़का अपने दूर के रिश्ते की भाभी के साथ छेड़खानी करने लगा। जिस पर भाभी ने विरोध किया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते एक ही कुनबे के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि लाठी-डंडे के अलावे चाकू भी सभी वार किए गए। जिसमें 2 महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। मामले में अभी एफआईआर नहीं हुआ है। लेकिन घटना की सूचना पुलिस को दी गई हैं। नोखा थाना के बरांव के पास डंगरा मोड़ की यह घटना है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST