BREAKING NEWS: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चिट्ठी लिखकर आरजेडी से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह  को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत शुक्रवार देर रात ज्यादा बिगड़ गई। रात में करीब 12 बजे के करीब उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शरीर में नमक की कमी और रक्त संचार नहीं होने की शिकायत सामने आ रही है। रघुवंश प्रसाद का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को हाल ही अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जिस समय उन्हें एम्स लाया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स में शिफ्ट किया गया। यहीं उनका इलाज चल रहा है, इसी बीच उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने की सूचना आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

वहीं, दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह का आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम लिखा गया एक पत्र सामने आया। इसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उनके आरजेडी से इस्तीफे को लालू यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया। साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST