सात को होने वाली सीएम की वर्चुअल रैली पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली ऐतिहासिक होगी

● राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिए किया काम


जगदीशपुर। सीएम नीतीश कुमार कि सात सितंबर को होने वाली वर्चुअल रैली में जगदीशपुर जदयू की भागीदारी जबरदस्त होगी। इस आशय का निर्णय गुरुवार को नगर के टाउन हॉल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी की अगुवाई में हुई बैठक में लिया गया।
                              बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रशासनिक अनुभव के साथ बिहार को इस मुकाम पर पहुंचाया है कि आज बिहार विकसित राज्य बनने को अग्रसर है। जदयू महिला जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के  विकास के लिए काम किए हैं। उनकी यह रैली ऐतिहासिक एवं सफल होगी। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में सीएम की बात सुनी जाएगी। रैली का प्रसारण पार्टी के अपने डिजिटल पोर्टल जदयू डॉट कॉम से होगा जिससे आप सीधे जुड़ जाएंगे। रैली पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के फेसबुक एवं टीवी न्यूज़ चैनल समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से भी लाइव दिखा जा सकेंगे।
सभी पार्टी के कार्यकर्ता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोगों के बीच प्रचार-प्रसार में जुड़े हुए हैं। जदयू नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अर्जुन प्रसाद के नेतृत्व में इसी टाउन हॉल में सात सितंबर को सीएम का रैली को सुना जाएगा। विधानसभा प्रभारी आनंद रजक, विनय मिश्रा, मुखिया नीरज कुशवाहा, लाली कुशवाहा मुकेश सिंह,  गुरु शरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, ददन राम, दुर्गा शंकर परमार, अनूप पटेल राजेश कुशवाहा, अंगद चौधरी, कृष्णा यदव ,पिंटू चंद्रवंशी, रानी पांडे, राम बचन सिंह, कमल पासवान, रहीमुद्दीन वारसी, विशाल कुमार, जगराम, अयूब खान, मिलिंद चौधरी, रविंद्र चौधरी, रमेश यादव, संजय पासवान सहित अन्य ने भी बैठक को संबोधित करते हुए रैली को सफल बनाने का अपील किया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST