लोजपा में अंतर्कलह सतह पर। लोजपा कार्यकर्ताओ ने जिला प्रभारी गबरू सिंह का फूंका पुतला

रोहतास: (रंजन कुमार)
विधानसभा का चुनाव नजदीक आते ही रोहतास जिला लोक जनशक्ति पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। विनोद सिंह को लोजपा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ जिला संयोजक बनाए गए रवि रंजन सिंह ने आज सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी गबरु सिंह का पुतला फूंक दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं के एक खेमे का कहना है कि इस इलाके के प्रभारी बनाए गए गबरु सिंह लगातार मनमानी कर रहे हैं तथा अपने चहेतों को प्रमोट कर जिला में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जबकि विनोद सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से स्थानीय कार्यकर्ता में बहुत निराशा है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि गबरु सिंह रोहतास जिला में संगठन पर अपने आदमी को थोप रहे हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर रहे हैं। इसी के खिलाफ लोजपा कार्यकर्ताओं का एक खेमा नाराज होकर पार्टी के प्रभारी गबरु सिंह उर्फ राकेश सिंह का पुतला फूंका तथा नारेबाजी की।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST