नकारात्मक रवैया व संवेदनहीनता के कारण वार्ता बेनतीजा, सेविका सहायिका का धरना छठवे दिन भी जारी

जगदीशपुर। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर जगदीशपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का धरना छठवे दिन भी जारी रहा।         

आंगनबाड़ी सेविका एवम सहायिकाओं ने अपनी सत्रह सुत्री मांगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना जारी रखते हुए केंद्र एवम राज्य सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण नारे लगाए। धरना की अध्यक्षता मीरा देवी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए जिला महासचिव पुनम देवी ने कहा कि सरकार के  नकारात्मक रवैया व संवेदनहीनता के कारण वार्ता बेनतीजा रहा।  इसलिए मांगो को पुरा नही होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अन्य वक्ताओ ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के साथ धोखा कर रही है। धरना को संबोधित करने वाले  अन्य वक्ताओ मे जानकी देवी, ललिता देवी, नूरजहां बेगम, मीरा कुवर, रेणु देवी, जया कुमारी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, फुलबसो देवी, नाजो खातुन, सुमित्रा देवी सहित अन्य थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST