जगदीशपुर से उठी महिला प्रत्याशी लड़ाने की मांग, टाउन हॉल में हुआ विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन

जदयू प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास हुई शामिल

● सीएम ने महिलाओं के उत्थान के लिए किया अद्वितीय कार्य


जगदीशपुर/आरा। (सूरज कुमार राठी) टाउन हॉल में विधानसभा स्तरीय जदयू महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसका मुख्य अतिथि महिला जदयू प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास को सम्मान-माल्यार्पण कर सम्मेलन में स्थान दिया गया। जिसका अध्यक्षता जदयू महिला भोजपुर, जिला अध्यक्षा सुषुमलता कुशवाहा की व संचालन जगदीशपुर प्रखंड, अध्यक्षा रानी पांडे ने किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। सम्मेलन का शुभारंभ वक्ताओं द्वारा संबोधन से हुआ।
          महिलाएं द्वारा सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ने और मान-सम्मान मिलने की बात कही गई। साथ ही सीएम नीतीश कुमार को पुनः राज्य के मुख्यमंत्री बनाने का महिलाओं ने संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए अद्वितीय कार्य किया है। महिला आरक्षण, भ्रूण हत्या पर रोक, जीविका, सामाजिक पुनर्वास कोष, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना आदि के माध्यम से महिलाओं की तकदीर व तस्वीर बदलने का काम किया है। जिससे आज महिलाएं खुशहाली की ज़िंदगी जी रही है। उन्होंने कहा कि यहां से महिला उम्मीदवार चुनाव लड़े इसका अवगत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों से कराएंगे। जिला अध्यक्षा सुषुमलता कुशवाहा व उपमहापौर पुष्पा कुशवाहा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के विकास के लिए नीतीश कुमार द्वारा किया गया कार्य अतुलनीय है। सम्मेलन में सभी महिलाओं ने सुषुमलता की अगुवाई में संकल्प लिया कि नीतीश कुमार को पुनः बिहार की कुर्सी दिलाएंगे।


आरसीपी सिंह वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने आयोजित सम्मेलन में दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जगदीशपुर में सुषुमलता कुशवाहा के अगुवाई में जो महिलाओं का जनसैलाब दिख रहा है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाएं राजनीति समेत सभी क्षेत्रों में सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। बिहार में महिला सशक्तीकरण देशभर के लिए नजीर साबित हो रही है। सभा को मनोजा देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी, तेतरी देवी, मीना देवी, कलावती देवी, राधा देवी, उर्मिला देवी, खुशबू देवी, समिमी खातून, अनीता देवी शारदा देवी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST