खेल को खेल की भावना से खेलें: संजय शुक्ल

●  बक्सर के खिलाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया 

● 1600मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

● सभी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत


जगदीशपुर/आरा। शनिवार को दुलारपुर में युवा छात्र संघ की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में बिहार, यूपी, झारखंड सहित अन्य राज्यों का प्रतिभागियों ने भाग लिया। 1600मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें बक्सर के प्रतिभागी ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विजयी प्राप्त किया।
                                 इसके पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर इंजीनियर संजय शुक्ल, उद्घाटन कर्ता राज गौरव, टाइगर जी, विशिष्ट अतिथि श्री यज्ञ नारायण तिवारी, अतिथि डॉ बृजेश यादव, अशोक कुमार तिवारी ने शिरकत की। संजय शुक्ल ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपहार स्वरुप नगद राशि, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को जरूरी है अभ्यास को निरंतर जारी रखना, क्योंकि निरंतर अभ्यास से ही मनुष्य किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। यही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है।                                   
                             सनदिया पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी श्री शशि भूषण यादव की अगुवाई में प्रतियोगिता हुई। उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी अतिथियों व खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  विकी , राजा , अनिल सुभाष , सोनू , प्रयाग , सुधीर,  जीनर ,  मनु , अर्जुन , धनजी , जटाशंकर , मंटू सहित अन्य ने बेहतर भूमिका निभाया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST